{"_id":"5b417aa24f1c1bc3248b506a","slug":"indian-scientists-will-get-the-benefit-of-the-new-british-visa-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय वैज्ञानिकों को भी मिलेगा नई ब्रिटिश वीजा योजना का लाभ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारतीय वैज्ञानिकों को भी मिलेगा नई ब्रिटिश वीजा योजना का लाभ
एजेंसी, लंदन
Updated Sun, 08 Jul 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन ने नए वीजा की पेशकश की है जो भारत समेत अन्य देशों के वैज्ञानिकों तथा अनुसंधानकर्ताओं के लिए उपलब्ध होंगे। ब्रिटेन की आव्रजन मंत्री कारोलाइन नोक्स ने एक बयान में इस नई वीजा पेशकश की जानकारी दी है। इसका मकसद देश के अनुसंधान क्षेत्र की वृद्धि को बल देना है।
विज्ञापन
यह नई वीजा योजना यूकेआरआई विज्ञान, अनुसंधान और अकादमी विद्वानों के लिए शुक्रवार से शुरू हुई है। इसके तहत यूरोपीय संघ से बाहर के अनुसंधानकर्ता, वैज्ञानिक व अकादमिक दो साल के लिए ब्रिटेन आ सकते हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा, 'ब्रिटेन अनुसंधान व नवोन्मेष में पूरी दुनिया का नेतृत्व करता है और इन बदलावों से अंतरराष्ट्रीय अनुसंधानकर्ताओं के लिए ब्रिटेन में काम करना आसान होगा।' इस योजना का कार्यान्वयन यूके रिसर्च एंड इनोवेशन करेगी।
विज्ञापन