{"_id":"5af1e44e4f1c1b6d098b88f0","slug":"indian-prime-minister-in-madhesh-of-nepal-after-70-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 साल बाद नेपाल के मधेश में भारतीय प्रधानमंत्री","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
70 साल बाद नेपाल के मधेश में भारतीय प्रधानमंत्री
अतुल मिश्र, अमर उजाला, काठमांडू
Updated Tue, 08 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के मधेश में 70 साल बाद नरेंद्र मोदी के रूप में कोई भारतीय प्रधानमंत्री राजकीय भ्रमण करेंगे। इससे पहले 1950 में सप्तरी जिला स्थित कोशी व्यारेज पर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू आए थे। स्मरण रहे कि मोदी के पीएम के रूप में तीसरा नेपाल दौरा है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भी पहली बार 17 वर्ष बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री नेपाल भ्रमण पर आया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) के राजेंद्र महतो ने अमर उजाला से कहा की भारतीय प्रधानमंत्री का पहले का भ्रमण काठमांडू पर ही केंद्रित रहता था पर अब मधेश को भी महत्व देने से यहां की जनता में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
फिलहाल जनकपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश नम्वर दो के सभी आठ जिले भी मोदीमय हो गए हैं। जनकपुर में सभी जगहों पर मोदी के स्वागत में द्वार बनाए जा रहे हैं। सड़क की दोनों ओर मिथिला पेंटिंग की जा रही है।
विज्ञापन