फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   indian priest freed in afghanistan

अफगानिस्तान में अगवा भारतीय पादरी रिहा

Mon, 23 Feb 2015 08:04 AM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 08:04 AM IST
विज्ञापन
indian priest freed in afghanistan

अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा अगवा किए गए भारतीय पादरी एलेक्सिस प्रेम कुमार को रिहा कर दिया गया है। एलेक्सिस पिछले आठ महीने से तालिबान की कैद में थे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके एलेक्सिस प्रेम कुमार की रिहाई पर प्रसन्नता जताई है। मोदी ने यह भी लिखा कि उन्होंने फादर प्रेम कुमार से बात की है और उनके परिवार को भी उनकी रिहाई की जानकारी दे दी है। वहीं पादरी प्रेम कुमार ने तालिबान के चंगुल से मुक्त कराए जाने के लिए भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


एलेक्सिस प्रेम कुमार तमिलनाडु से हैं और पिछले साल जून में अफगानिस्तान के हेरात प्रांत के एक गांव से उस समय उनका अपहरण कर लिया गया था जब वह शरणार्थियों के लिए चलाए जा रहे एक स्कूल में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फादर एलेक्सिस एक शैक्षिक परोपकार संस्था जेसुइट रिफ्यूजी सर्विस (जेआरएस) के अफगानिस्तान निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे और वहां तीन वर्ष से अधिक समय से कार्यरत थे।

अपहरण के चार दिन बाद अफगान अधिकारियों ने घोषणा की थी कि इस मामले में तालिबान के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
afghanistan

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed