{"_id":"583852b24f1c1b042a13b1df","slug":"indian-origin-man-jailed-for-printing-fake-notes-in-singapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर में नकली नोट छापने के लिए भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सिंगापुर में नकली नोट छापने के लिए भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल
एजेंसी/ सिंगापुर
Updated Fri, 25 Nov 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
सिंगापुर में वहीं की करेंसी के नकली नोट छापने के जुर्म में भारतीय मूल के एक 29 वर्षीय व्यक्ति को सजा हो गई। आरोपी का नाम शशि कुमार लक्ष्मणन है। उसने एसजीडी 100 और एसजीडी 50 की करेंसी के नकली नोट छापे थे। उप लोक अभियोजक मुगदलेने हुआंग ने जानकारी दी कि शशिकुमार ने नकली नोट छापने का फैसला किया क्योंकि वह कुछ आर्थिक रुप से परेशान था और उसने एसजीडी 5,000 का कर्ज ले लिया था। उसने देखा कि एसजीडी 100 के नोट की फोटोकॉपी बिल्कुल असली नोट की तरह थी। इसके बाद उसने एसजीडी 100 की तरह दिखने वाले नोटों की फोटोकॉपी कराई।
विज्ञापन
अगले दिन उसने एसजीडी 100 के नोट से दो सिगरेट के पैकेट खरीदे जिनका मूल्य एसजीडी 21.80 था। इसके बाद उसे वापस एसजीडी 78.20 रुपये वापस मिल गए।
दुकानदार द्वारा शिकायत के बाद पुलिस ने लक्ष्मणन के घर पर छापा मारा जहां उन्हें अन्य चीजों के साथ एसजीडी 50 के नोट भी मिले। प्रत्येक आरोप पर जुर्माना लगाने के साथ उसे 20 साल के लिए जेल भेजा जा सकता है।
विज्ञापन