फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Indian-origin man in world's longest marriage dies at 110

दुनिया में लंबे अर्से तक शादीशुदा रहे भारतवंशी का निधन 

Tue, 04 Oct 2016 02:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Indian-origin man in world's longest marriage dies at 110
करतार
दुनिया की सबसे लंबे समय तक शादीशुदा रहने का रिकॉर्ड रखने वाले ब्रिटेन के एक भारतीय मूल के व्यक्ति का निधन हो गया। 110 वर्षीय करमचंद का निधन उनके 111वें जन्मदिन से महज छह हफ्ते पहले यहां एक अस्पताल में हो गया। करमचंद और उनकी 103 वर्षीय पत्नी करतारी ने पिछले साल ही अपने विवाह की 90वीं वर्षगांठ मनाई थी। उनके परिजनों के मुताबिक इस दंपत्ति के बीच कभी भी झगड़ा नहीं हुआ था।
विज्ञापन


वह पश्चिमी यॉर्कशायर में ब्रेडफोर्ड के नजदीक गिरलिंगटन स्थित घर में रहते थे। उनके साथ उनका बेटा पॉल भी रहता था। पॉल ने कहा, ‘उनकी मौत से हम बहुत दुखी हैं, ज्यादा लोग इस उम्र तक नहीं पहुंच पाते।’ करमचंद का जन्म 1905 में पंजाब के एक किसान परिवार में हुआ था। करतारी के साथ उनका विवाह 1925 में हुआ था। वे 1965 में ब्रेडफोर्ड आ बसे थे। उनके 8 बच्चे, 27 नाती-पोते और दर्जनों पड़नाती-पड़पोते हैं।
विज्ञापन


 

Indian-origin man in world's longest marriage dies at 110
करमचंद
अपनी लंबी उम्र का राज बताते हुए करमचंद ने एक बार कहा था कि संतुलित रहकर मनचाहा खाएं और पिएं। वह एक दिन में एक सिगरेट पीते थे लेकिन उसे भी छोड़ दी लेकिन कभी-कभार एक व्हिसकी का मुन्ना ले लेते थे। हम अच्छा पौष्टिक खाना खाते, हमारे भोजन में कृत्रिम कुछ भी नहीं होता था। लेकिन मक्खन, दूध, ताजा दही उनकी पंसदीदा रही।

उनकी शादी 90 साल 291 दिन तक चली। हालांकि उनके इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आधिकारिक पहचान नहीं मिली। गिनीज बुक में सबसे लंबे समय तक शादीशुदा रहने का सबसे पुराना रिकॉर्ड 86 साल का दर्ज है, जो अमेरिकी जोड़ी हर्बर्ट और जेलमीरा फिशर के नाम है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed