{"_id":"58131de74f1c1b211dbc1921","slug":"indian-origin-bus-driver-burnt-alive-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल के बस ड्राइवर को ऑस्ट्रेलिया में जिंदा जलाया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारतीय मूल के बस ड्राइवर को ऑस्ट्रेलिया में जिंदा जलाया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 28 Oct 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले थम नहीं रहे हैं। ब्रिस्बेन में भारतीय मूल के बस ड्राइवर को एक ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने ज्वलनशील पदार्थ से जिंदा जलाकर मार डाला। मृतक ड्राइवर का नाम मनमीत अलीशेर बताया जा रहा है। वह ब्रिसबेन सिटी काउंसिल बस चलाता था।
विज्ञापन
अलीशेर पंजाबी समुदाय में अपनी गायिकी को लेकर काफी लोकप्रिय था। आरोपी ने भरी बस में चिंगारी जलते हुए ज्वलनशील पदार्थ वाली एक डिवाइस अलीशेर पर फेंकी, इससे मौके पर ही उसकी जलकर मौत हो गई। जिस वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया, बस सवारियों से भरी हुई थी। हमलावर की करतूत देखते ही सवारियां पिछले दरवाजे से भाग खड़ी हुईं।
विज्ञापन
वारदात के दौरान 6 अन्य लोगों को चोटें आईं, उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस फिलहाल मांमले की जांच कर रही है, और किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। बता दें कि ऑस्ट्रलिया में रंगभेद और जातिवाद के लेकर ऐसे हमले होना आम होता जा रहा। वहीं, इस हमले को लेकर आतंकी हमले की संभावनाओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने एक 48 वर्षीय शख्स को अभी तक आरोपी होने के शक में गिरफ्तार किया है।