फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Indian origin Accountant with five others jailed for visa scam in Britain

भारतीय मूल के अकाउंटेंट सहित पांच को ब्रिटेन में वीजा घोटाला मामले में जेल

Mon, 26 Nov 2018 12:34 PM IST
भाषा, लंदन
भाषा, लंदन Updated Mon, 26 Nov 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Indian origin Accountant with five others jailed for visa scam in Britain

ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय मूल के एक अकाउंटेंट सहित पांच लोगों को वीजा घोटाला करने तथा गलत तरीके से कम से कम एक करोड़ 30 लाख पाउंड के आयकर को वापस पाने का दावा करने के जुर्म में कुल 31 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


जाल्पा त्रिवेदी (41) को घोटाले के अकाउंटिंग पक्ष में शामिल होने के जुर्म में तीन वर्ष की कैद की सुनाई गई है।लंदन में रह रहे बांग्लादेशी मूल का विधि का छात्र अब्दुल कलाम मोहम्मद रेजाउल करीम इस संगठित अपराध का सरगना है। लंदन के साउथवार्क क्राउन कोर्ट को सुनवाई के दौरान बताया गया कि 42 वर्षीय इस व्यक्ति ने 79 फर्जी कंपनियां बनाईं। साथ ही फर्जी दस्तावेज तैयार किए।
विज्ञापन


न्यायाधीश मार्टिन ग्रिफिथ ने अपने आदेश में कहा, ‘इनका उद्देश्य वीजा देने के कार्यालय को बेवकूफ बनाना था और यह काम कर गया। गलत आंकड़ों के आधार पर 18 लोगों को वीजा दिया गया। इनमें से तीन को ब्रिटेन का नैसर्गिक नागरिक बनने की अनुमति मिल गई और दो को बने रहने के लिए अनिश्चितकालीन अवकाश दिया गया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचों आरोपियों को 31 दिसंबर 2008 से 27 फरवरी 2013 के बीच टियर-1 वीजा श्रेणी के तहत गलत आवेदन करके ठगी की साजिश करने का दोषी पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed