फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Indian Navy ship INVA Tarini led by all-women crew reached Capital of South Africa Cape Town

महिलाओं के नेतृत्व में निकला भारतीय नौसेना का जहाज दक्षिण अफ्रीका पहुंचा

Sat, 03 Mar 2018 11:35 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Mar 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Indian Navy ship INVA Tarini led by all-women crew reached Capital of South Africa Cape Town
महिला नौसेना अधिकारियों के नेतृत्व में निकला इंडियन नेवी सेलिंग वेसेल (INSV) दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पहुंच गया है। यह जहाज ऑस्ट्रेलिया के फ्रीमेंटल, न्यूजीलैंड के लिलटन, फॉकलैंड्स के पोर्ट स्टैनली होते हुए अब केपटाउन पहुंचा है। अपने सफर के दौरान आईएनएसवी ने विपरीत मौसम और तापमान का सामना किया।
विज्ञापन


आईएनएसवी हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर होते हुए दक्षिण अफ्रीका पहुंचा है। टीम के सदस्यों ने बताया कि इस सफर के दौरान सबसे मुश्किल हालात तब आए जब उनका सामना 60 नॉट की गति से आने वाली सात मीटर ऊंची लहरों से हुआ। हालांकि यह लहरें भी उनकी हिम्मत के आगे ठहर नहीं रोक सकीं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यह पहला भारतीय जहाज और ऑपरेशन है जो महिलाओं की टीम द्वारा ऑपरेट किया जा रहा है।

टीम में शामिल अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैंः
  • लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी
  • लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल
  • लेफ्टिनेंट विजया देवी
  • बी ऐश्वर्य और
  • पायल गुप्ता

गौरतलब है कि आईएनएसवी तारिणी में तैनात इस टीम को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने 10 सितंबर 2017 को गोवा से रवाना किया था। गोवा से दक्षिण अफ्रीका पहुंचने तक इस जहाज ने 1,75,00 नॉटिकल मील का सफर तय किया है। केपटाउन से यह जहाज 14 मार्च को वापस गोवा के लिए रवाना होगा और अप्रैल में इसके पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed