फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Indian killed in Oman for resisting robbery, 6 arrested

लूट का विरोध करने वाले भारतीय की ओमान में हत्या, छह गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2016 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
Indian killed in Oman for resisting robbery, 6 arrested
ओमान में भारतीय की हत्या

ओमान में लूट की घटना को अंजाम देने आए कुछ लूटेरों का विरोध करना एक भारतीय को महंगा पड़ गया। लूटेरों ने उस भारतीय की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या करने वाले छह लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


भारतीय मूल के फिलिप ओमान के एक पेट्रोल पम्प पे काम करते थे। वह पिछले शुक्रवार से गायब थे। साथ में काम करने वाले एक शख्स ने उनके लापता होने की जानकारी रॉयल ओमान पुलिस को दी थी। जब पुलिस ने उनकी तलाश की तो बुधवार को उन्हें मृत पाया।  आला पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'उनकी लाश मिली है। उनकी हत्या की गई है।' इस मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


वहीं कंपनी का कहना है कि जिस स्टेशन पर फिलिप काम कर रहे थे वहां से करीब 6.5 लाख रुपये गायब हैं। रिपोर्टों के मुताबिक पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त मिले। इसके अलावा उस वक्त के फूटेज और रिकॉर्डिंग कैसेट भी गायब हैं। बताया जाता है कि फिलिप पिछले 13 सालों से ओमान में कार्यरत थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे भी हैं। उनके रिश्तेदारों फिलिप के बारे में जानकारी जुटाने के लिए केरला और भारत सरकार से मदद मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed