फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Diplomat Not Handshake Snubs Pakistan Official At International Court of Justice

दूर से नमस्तेः विदेश मंत्रालय के अफसरों ने पाकिस्तानी अटॉर्नी जनरल से हाथ नहीं मिलाया

Tue, 19 Feb 2019 05:06 AM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Tue, 19 Feb 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
Indian Diplomat Not Handshake Snubs Pakistan Official At International Court of Justice
PTI - फोटो : विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव दीपक मित्तल ने पाकिस्तानी अधिकारियों से नहीं मिलाया हाथ

पुलवामा हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर कुलभूषण जाधव मामले की सुनवाई के दौरान अंतरराष्ट्रीय कोर्ट (आईसीजे) में भी दिखा। कोर्ट में आमने-सामने पड़े भारतीय विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव दीपक मित्तल ने पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल अनवर मंसूर खान से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


आईसीजे में सुनवाई से पहले दोनों देशों के प्रतिनिधि एक-दूसरे से मिल रहे थे, तभी खान ने मित्तल की तरफ हाथ बढ़ाया। इस पर मित्तल ने हाथ न मिलाते हुए उनके सामने हाथ जोड़ दिए। इसके बाद मंसूर ने मित्तल के बगल में बैठे नीदरलैंड में भारत के राजदूत वेणु राजामोनी की तरफ हाथ बढ़ाया। वेणु ने भी हाथ मिलाने से परहेज करते हुए नमस्ते किया। 
विज्ञापन


मित्तल ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल से भी हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद पाकिस्तानी अधिकारी कुलभूषण मामले में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे पूर्व अटॉर्नी जनरल हरीश साल्वे की तरफ बढ़े और उनसे हाथ मिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक के तदर्थ जज को पड़ा दिल का दौरा

उधर, कुलभूषण मामले की सुनवाई के दौरान आईसीजे में पाकिस्तान के तदर्थ जज को दिल का दौरा पड़ा। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जज टीएच गिलानी (69) को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed