फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   India will strengthen relations with Germany

गहरी होगी दोस्ती, जर्मनी के साथ रिश्ते मजबूत करेगा भारत

Sun, 22 Apr 2018 07:49 AM IST
एजेंसी, बर्लिन
एजेंसी, बर्लिन Updated Sun, 22 Apr 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
India will strengthen relations with Germany
pm modi - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूरोप यात्रा के अंतिम पड़ाव पर जर्मनी पहुंचे और चांसलर एंगेला मर्केल से मुलाकात की। मर्केल के साथ बैठक को बेहतरीन बताते हुए मोदी ने कहा कि उनके साथ द्विपक्षीय सहयोग और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई। 
विज्ञापन


बतौर चांसलर चौथी बार कार्यभार संभालने के बाद मर्केल की मोदी के साथ यह पहली मुलाकात रही। उन्होंने मोदी की अगवानी की और गर्मजोशी से हाथ मिलाया जिससे भारत-जर्मनी के मजबूत संबंधों का पता चलता है। मोदी ब्रिटेन और स्वीडन यात्रा के बाद अपनी बेहद संक्षिप्त यात्रा पर जर्मनी गए थे। 
विज्ञापन


मोदी ने ट्वीट किया कि चांसलर एंगेला मर्केल के साथ बैठक में हमने भारत-जर्मनी सहयोग के साथ साथ वैश्विक मसलों से संबंधित मुद्दों पर बातचीत की। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दोनों नेताओं की मुलाकात संबंधों की निरंतरता को बनाए रखने की वचनबद्धता की तरफ इशारा करती है। मोदी-मर्केल मुलाकात पिछले महीने जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रेंक-वाल्टर स्टाइनमायर की भारत यात्रा के बाद हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बढ़ रहा है आर्थिक सहयोग

जर्मनी और भारत के बीच लगातार आर्थिक सहयोग बढ़ रहा है। 2016-17 में द्विपक्षीय व्यापार 18.76 अरब डॉलर था, जिसमें भारत ने जर्मनी को 7.18 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया जबकि जर्मनी से भारत ने 11.58 अरब डॉलर का सामान मंगाया। एक अध्ययन के मुताबिक जर्मनी में लगभग 80 कंपनियों ने 2016 में कुल मिलाकर 14 अरब डॉलर का राजस्व हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed