{"_id":"5a5ff7044f1c1b62268b4ecd","slug":"india-will-buy-anti-tank-spike-missile-netanyahu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी टैंक स्पाइक मिसाइल खरीदेगा भारत: नेतन्याहू","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
एंटी टैंक स्पाइक मिसाइल खरीदेगा भारत: नेतन्याहू
एजेंसी, येरूशलम
Updated Thu, 18 Jan 2018 06:53 AM IST
विज्ञापन
benjamin netanyahu
- फोटो : benjamin netanyahu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजरायली मीडिया ने अपने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हवाले से कहा कि भारत इजरायल की एंटी टैक गाइडेड स्पाइक मिसाइल खरीदेगा। नई दिल्ली ने कुछ हफ्ते पहले ही 500 मिलियन डॉलर संबंधी रक्षा करार इजरायल कंपनी के साथ रद्द कर दिया था। समाचार पत्र येरूशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू के भारत दौरे से कुछ सप्ताह पहले ही रद्द हुए समझौते पर दोबारा से विचार करना बहुत बड़ी रणनीतिक उपलब्धि है।
इस्राइली प्रधानमंत्री इन दिनों छह दिवसीय भारत यात्रा पर हैं और इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है। समाचार पत्र ने नेतन्याहू के हवाले से कहा कि मिसाइल की खरीद संबंधी करार की फाइन डिटेल और अन्य मुद्दों पर बातचीत चल रही है। इस पर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा।
एक अन्य इजरायली अखबार हरेत्ज के अनुसार, करार को लेकर फिर से दोनों देशों के बीच बात हो रही है। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीर बेन शब्बात के हवाले से अखबार ने लिखा कि मौजूदा वार्ता सही दिशा में बढ़ रही है और जल्द ही इसके बारे में और जानकारी का खुलासा होगा। इस माह की शुरुआत में इजरायली कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स लिमिटेड ने भारत द्वारा करार रद्द किए जाने की पुष्टि करते हुए फैसले पर दुख जताया था।