फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   india want to win against west indies focus on yuvraj

विंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे आज, युवी पर होंगी सबकी नजर

Sun, 25 Jun 2017 06:31 AM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
amarujala.com, Presented By: मोहित Updated Sun, 25 Jun 2017 06:31 AM IST
विज्ञापन
india want to win against west indies focus on yuvraj
युवराज सिंह

बारिश और युवराज सिंह की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। भारतीय टीम को रविवार को यहां मेजबान टीम के खिलाफ दूसरे अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मुकाबले में उतरना है। दोनों टीमों के बीच वर्षा बाधित पहले वनडे में शुक्रवार को 39.2 ओवरों का ही खेल हो पाया उसके बाद लगातार बारिश ने मैच को रद्द करा दिया। मेहमान टीम ने तीन विकेट पर 199 रन बनाए थे जिसमें शिखर धवन 87 और अजिंक्य रहाणे ने 62 रन का योगदान दिया था। 

विज्ञापन


दूसरे वनडे में भारतीय टीम एकादश में बदलाव की संभावना नहीं है जोकि उसी क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा जहां पहला मैच धुल गया। रहाणे के लिए अर्द्धशतकीय पारी मनोबल बढ़ाने वाली रही होगी। रहाणे ने पहले विकेट पर शिखर धवन के साथ 132 रन की साझेदारी की। 
विज्ञापन


चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाकर गोल्डन बैट अवॉर्ड जीतने वाले शिखर धवन की शानदार फॉर्म लगातार जारी है। भारतीय टीम को अपने युवा खिलाड़ियों को आजमाने के लिए पूरे मैच की जरूरत है। यह दौरे रिजर्व बैंच की परख के लिए आदर्शपूर्ण माना जा रहा है। चाइनामैन कुलदीप यादव की वनडे में आजमाइश होनी है। पहले मैच में उन्हें रविंद्र जडेजा की जगह शामिल किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

india want to win against west indies focus on yuvraj
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह

मौसम पर तो किसी का नियंत्रण है नहीं लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली अनुभवी युवराज की फॉर्म को लेकर जरूर कुछ चिंतित होंगे। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में अर्द्धशतक लगाने वाले युवराज उसके बाद प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने सात, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 23 और फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 22 रन बनाए थे। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ धुले पहले वनडे में भी वह केवल चार रन का योगदान दे पाए। युवराज के अनुभव और क्षमता पर बहस नहीं की जा सकती लेकिन 35 से ज्यादा उम्र के युवराज अब अपने सुनहरे दिनों की परछाई बनकर रह गए हैं। अब उनकी फील्डिंग भी पहले जैसी शानदार नहीं रही है। कप्तान कोहली भी उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में नहीं आजमा रहे हैं। 

पूर्व कप्तान और भारत की अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने हाल ही में कहा था कि टीम प्रबंधन को यह देखना होगा कि क्या 2019 विश्व कप टीम में वह युवराज को देखते हैं या नहीं।  विश्व कप में अब दो साल बचे हैं और इस दौरान टीम को 45-50 वनडे मैच खेलने हैं।

कोहली को अगले कुछ महीनों में देखना होगा कि क्या युवराज उनकी योजनाओं के हिस्से होंगे। खासतौर पर तब जबकि बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा मनीष पांड्ेय भी फिट होने का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed