फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   India, top European diplomats will talk to European countries regarding import of oil from Iran

ईरान से तेल का आयात बंद करने के संबंध में भारत, यूरोपीय देशों से बात करेंगे शीर्ष अमेरिकी राजनयिक

Fri, 12 Oct 2018 11:50 AM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Fri, 12 Oct 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
India, top European diplomats will talk to European countries regarding import of oil from Iran
ईरान ने अमेरिका को धमकाया

ईरान से कच्चे तेल का आयात पूरी तरह बंद करने के संबंध में ट्रंप प्रशासन की ओर से तय चार नवंबर की समय सीमा नजदीक आने के साथ ही इस संबंध में भारत से बातचीत करने के लिए ईरान मामलों पर अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक इसी सप्ताह नयी दिल्ली जा रहे हैं।ईरान के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि ब्रायन हुक ईरान के प्रति अमेरिकी विदेश नीति कर चर्चा के लिए भारत के अलावा यूरोप की भी यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, हुक अपनी एक सप्ताह लंबी यात्रा के दौरान पश्चिम एशिया और उसके अपने पड़ोस में ईरान के विध्वंसकारी व्यवहार पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिये ‘‘सहयोगियों तथा साझेदारों’’ के साथ चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


भारत यात्रा के दौरान हुक और ऊर्जा संसाधन मामलों के सहायक विदेश मंत्री फ्रांसिस आर. फैनन सलाह मशविरे के लिए अपने समकक्षों से मुलाकात करेंगे। वहीं लक्ज्मबर्ग में वह यूरोपीय संघ के मंत्रियों की बैठक के लिए एकत्र हुए अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे विदेश मंत्रालय के अनुसार, फ्रांस में हुक और ऊर्जा संसाधन ब्यूरो के अधिकारी अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के कार्यकारी निदेशक से भेंट करेंगे। बेल्जियम में वह अपने यूरोपीय संघ के समकक्षों से भेंट कर ईरानी सरकार के मिसाइल कार्यक्रम जारी रखने पर चर्चा करेंगे। इस बीच, विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह अपेक्षा करता है कि सभी सहयोगी देश चार नवंबर तक ईरान से कच्चे तेल की खरीद बंद कर देंगे या फिर दंडात्मक प्रतिबंधों के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


भारत चार नवंबर के बाद भी ईरान से कच्चे तेल की खरीद जारी रखेगा, इस संबंध में मीडिया में आयी खबरों पर किए गए सवाल के जवाब में विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा कि यह मददगार नहीं है। नोर्ट ने कहा कि चार नवंबर से प्रभावी होने वाले सभी प्रतिबंधों के संबंध में... और आप ईरान के तेल पर प्रतिबंध तथा ईरान से कच्चे तेल की खरीद जारी रखने वाले देशों के खिलाफ जिन प्रतिबंधों की बात कर रहे हैं, उनके संबंध में हमारी पूरी दुनिया में अपने साझेदारों और सहयोगियों से बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि उन देशों के प्रति हमारी नीतियां बेहद स्पष्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed