{"_id":"5744122c4f1c1b152c690880","slug":"india-thailand-road-link","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत से थाईलैंड का सफर हुआ आसान, 1400 किलोमीटर की बनेगी सड़क","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारत से थाईलैंड का सफर हुआ आसान, 1400 किलोमीटर की बनेगी सड़क
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Tue, 24 May 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
म्यांमार और थाईलैंड के बीच 1400 किलोमीटर का हाइवे बनाने की योजना पर काम
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत दक्षिण एशिया में अपनी स्थिति और उपस्थिति को बेहतर करने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। रिश्ते मजबूत करने की दिशा में भारत, म्यांमार और थाईलैंड के बीच 1400 किलोमीटर का हाइवे बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। हाइवे बनने से भारतीय सड़क के जरिए थाईलैंड तक का सफर आसानी से तय कर सकेंगे।
विज्ञापन
भारत के थाईलैंड में राजदूत भगवंत सिंह बिशनोई ने कहा कि ,' हाइवे भारत और थाईलैंड को साझा संस्कृति, आध्यात्मिक और भाषाई स्तर पर जोड़ने में मदद करेगा।' उन्होंने आगे कहा कि हाइवे बनने के बाद परिवहन और व्यापार के क्षेत्र में विकास तेजी से होगा, और भारत की ईस्ट एक्ट पॉलिसी को भी इससे बल मिलेगा।
विज्ञापन
भारत की बंदरगाहों को भी दक्षिण एशिया के देशों की बंदरगाहों से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। एशिया के दस देशों में क्षेत्रीय आर्थिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन