फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   India takes up with Bangladesh death threat to priest

ढाका में रामकृष्ण मिशन के पुजारी को आईएस से धमकी

Sat, 18 Jun 2016 12:05 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
India takes up with Bangladesh death threat to priest
भारतीय अधिकारियों ने बांग्लादेशी प्रशासन से की बात, बढ़ाई गई सुरक्षा

ढाका में रामकृष्ण मिशन के एक पुजारी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद भारत ने बांग्लादेश से इस मामले को उठाया है। आईएस के संदिग्ध आतंकियों ने पुजारी को जान से मारने की धमकी दी है, जिसके बाद मिशन परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


बुधवार को रामकृष्ण मिशन को एक धमकी भरा पत्र मिला जिसमें कहा गया था कि अगर पुजारी अपने धर्म का प्रचार जारी रखते हैं तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। यह धमकी ऐसे समय में दी गई है जब पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में आईएस आतंकियों ने हिंदुओं समेत अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोगों की हत्या कर दी।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय उच्चायोग ने इस मामले पर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय और पुलिस से बात की है। स्वरूप ने कहा, ‘ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग को बांग्लादेश की पुलिस और सरकार की ओर से पूरा सहयोग और सुरक्षा दिए जाने का आश्वासन मिला है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि रामकृष्ण मिशन परिसर में पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। उच्चायोग में प्रथम सचिव (कांसुलर) ने शुक्रवार सुबह आरके मिशन जाकर सुरक्षा का जायजा भी लिया। ढाका रामकृष्ण मिशन कोलकाता स्थित बेलूर मठ की एक शाखा है।

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed