फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   india send aircraft a 320 airlift citizens from yemen

यमन में हालात बिगढ़े, भारतीयों को लेने भेजा गया विमान

Mon, 30 Mar 2015 04:40 PM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन
india send aircraft a 320 airlift citizens from yemen

खाड़ी देशों में बिगड़ते हालातों के मद्देनजर भारत ने यमन में फंसे अपने सैकड़ों नागरिकों को वापस लाने के लिए अपना पहला विमान भेज दिया है। 180 सीट वाले एयरबस ए-320 एयरक्राफ्ट ने सोमवार सुबह 7:45 बजे मस्कट होते हुए यमन की राजधानी सना जाने के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन


सना से प्रतिदिन तीन घंटे की उड़ान परिचालन की अनुमति मिलने के बाद भारत ने यमन के लिए उड़ान परिचालन शुरु किया। इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एलान किया था कि भारतीयों को वापस लाने के लिए 1,500 लोगों की क्षमता वाले एक जहाज को भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन

कई भारतीय फंसे

india send aircraft a 320 airlift citizens from yemen

शनिवार को करीब 80 भारतीय सना से जिबूती आ गए, जहां पर भारतीय मिशन उनकी घर लौटने में मदद करेगा। यमन के हालात पर नज़र रखने के लिए भारत सरकार ने एक 24 घंटे के नियंत्रण कक्ष की शुरुआत की है।

यमन में सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों की बमबारी के चलते सभी एयरपोर्ट भी बंद कर दिए गए हैं। वहां फंसे करीब 3,500 भारतीयों में अधिकतर नर्सें हैं, जो सना सहित यमन के कई प्रांतों में फंसी हुईं हैं।

तनावपूर्ण हालात

india send aircraft a 320 airlift citizens from yemen

यमन के बड़े इलाक़े पर पर शिया हूती विद्रोहियों और पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह की वफादार सेना का क़ब्ज़ा है। इन्होंने राष्ट्रपति मंसूर हादी को बाहर निकाल दिया है। जिसके बाद सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने गुरुवार को यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी शुरु कर दी थी।

सऊदी अरब के शाह सलमान ने बीते दिनों अरब लीग की बैठक में ऐलान किया था कि जब तक हूती विद्रोही पीछे नहीं हट जाते, तब तक उनके देश की अगुवाई में हवाई हमले जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed