{"_id":"5a5ea2404f1c1b8f268b4db3","slug":"india-participated-in-the-first-sco-military-cooperation-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने पहली एससीओ सैन्य सहयोग बैठक में भाग लिया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारत ने पहली एससीओ सैन्य सहयोग बैठक में भाग लिया
एजेंसी, बीजिंग
Updated Wed, 17 Jan 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
एससीओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहयोग विभाग की बैठक में पहली बार हिस्सा लिया। भारत पिछले साल ही इस संगठन का सदस्य बना था। नई दिल्ली की ओर से गए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मेजर जनरल अजय सेठ ने किया। इस बैठक में एससीओ के सदस्य देशों के बीच व्यवहारिक सहयोग के मुद्दे पर चर्चा हुई। दो दिवसीय यह बैठक सोमवार को समाप्त हो गई।
भारत के अलावा पाकिस्तान भी चीन के प्रभाव वाले इस समूह में पिछले साल शामिल हुआ था। एससीओ के वर्तमान सदस्य देश चीन, कजाकिस्तान, रूस, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान हैं। अधिकारियों के मुताबिक भारत और चीन इस मंच को दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और विवादों को खत्म करने वाले मंच के रूप में देखते हैं।