फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   India-Pak supporters clash in London over Kashmir, slogan Modi-Modi

कश्मीर को लेकर लंदन में भिड़े भारत-पाक समर्थक, लगे मोदी-मोदी के नारे

Sun, 28 Jan 2018 06:17 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Sun, 28 Jan 2018 06:17 AM IST
विज्ञापन
India-Pak supporters clash in London over Kashmir, slogan Modi-Modi
भारत-पाक
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में 26 जनवरी को कश्मीर मसले को लेकर भारत और पाक समर्थक आपस में भिड़ गए। दरअसल गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के सामने उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य और पाक मूल के नजीर अहमद ने कश्मीर और खालिस्तान की आजादी की मांग को लेकर काला दिवस मनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान भारतीय समर्थक भी तुरंत सक्रिय हो गए और उनके विरोध पर लॉर्ड नजीर अहमद के समर्थकों की भारतीयों से झड़प हो गई। 
विज्ञापन


यहां एक तरफ पाकिस्तानी मूल के लॉर्ड नजीर अहमद के समर्थक थे जो कश्मीर की आजादी का नारा लगा रहे थे और दूसरी तरफ ब्रिटेन में रह रहे भारतीय मूल के नागरिकों ने आमने-सामने आकर इसका दो टूक जवाब दिया। दरअसल ब्रिटेन में हाउस ऑफ लार्ड्स के लिए नियुक्त नजीर अहमद ने भारत के खिलाफ अभियान शुरू किया है। 
विज्ञापन


उसके समर्थकों ने कश्मीर में भारत के कथित उत्पीड़न के विरोध में काला दिवस मनाने का फैसला किया। इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे भारतीय और ब्रिटिश नागरिकों ने नजीर अहमद पर ब्रिटिश सिस्टम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह खुलेआम पाकिस्तान प्रायोजित खेल लंदन में खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लगे मोदी-मोदी के नारे

India-Pak supporters clash in London over Kashmir, slogan Modi-Modi
लंदन
सेंट्रल लंदन स्थित इंडियन हाईकमिश्नर के सामने विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। एक दूसरे से उलझे दोनों पक्षों को किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने अलग किया। ब्रिटिश पुलिस को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा और कुछ ही देर में नजीर समर्थकों के अरमानों पर पानी फिर गया। उनकी आवाज दब गई और देखते ही देखते इंडिया हाउस के बाहर भारतीय मूल के नागरिकों की भीड़ बढ़ती गई। 

इस झड़प के दौरान भारतीयों का साथ ब्रिटिश नागरिक संगठनों ने भी दिया। यहां तक कि जम्मू-कश्मीर के रहने वाले लोगों ने भी नजीर की मांगों को बेतुका बताया। लंदन में तैनात भारतीय उच्चायुक्त ने नजीर अहमद के प्रदर्शन को एक बदनाम नेता की बेसब्र कोशिश करार दिया है। पाकिस्तान के लिए शर्मनाक बाद यह रही कि जम्मू-कश्मीर के मूल निवासियों ने भी आजाद कश्मीर की मांग का विरोध करते हुए इसे बेतुका बताया। 

लंदन में नजीर अहमद के काला दिवस का विरोध करने के लिए वहां पहुंचे भारतीय मूल के समूह ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। इस बीच पूरे माहौल में वंदे मातरम की गूंज से विरोधी समर्थक और उग्र हो गए। लेकिन ब्रिटिश नागरिकों को भारतीयों के पक्ष में नारेबाजी करते देख उन्हें पीछे हटना पड़ा। इस दरम्यान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर भड़ास निकाली।

निलंबित भी हो चुके हैं विवादास्पद नजीर

लंदन में लॉर्ड नजीर काफी विवादास्पद व्यक्ति माने जाते हैं। इसका कारण उनका कट्टरपंथी रवैया नकारात्मक विचारों के प्रति उनकी गहरी सहानुभूति है। उन पर लंदन में कट्टरपंथियों को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा है। इससे पहले 2013 में नजीर को यहूदी लोगों का विरोध करने के कारण लेबर पार्टी से निलंबित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed