{"_id":"591066d84f1c1b3854851ab5","slug":"india-must-find-hope-in-macron-s-presidential-victory-in-france","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत के लिए क्यों मायने रखती है फ्रांस के युवा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की जीत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारत के लिए क्यों मायने रखती है फ्रांस के युवा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की जीत
amarujala.com-Presented by- संदीप भ्ाट्ट
Updated Mon, 08 May 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
फ्रांस ने रविवार को 39 साल के इमैनुएल मैक्रों को देश का नया राष्ट्रपति चुन लिया। इमैनुएल मैक्रों की जीत भारत के लिए भी काफी मायने रखती है। बीते साल ही फ्रांस के साथ भारत ने राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे को अंतिम रूप दिया था।
विज्ञापन
मैक्रों का नजरिया भारत के लिए सकारात्मक रहा है। खास बात यह है कि वह भी पीएम मोदी की तरह सबका साथ - सबका विकास की बात कहते हैं। इसीलिए मैक्रों ने चुनाव प्रचार के दौरान यूरोपीयन यूनियन के साथ बने रहने की अपनी नीति भी स्पष्ट कर दी थी। विशेषज्ञ अंदाजा लगा रहे हैं कि यूरोपियन यूनियन को फ्रांस के साथ मिला तो यह भारत के लिए अच्छी बात होगी।
विज्ञापन
इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इमैनुएल मैक्रों को जीत के लिए बधाई दी है। मोदी ने कहा कि वह भारत और फ्रांस के रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए मैक्रों से मुलाकात का इंतजार करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति चुनावों में मैक्रों की जीत से ज्यादातर देशों ने इसलिए खुशी जताई है, क्योंकि उनकी विरोधी दक्षिणपंथी नेता मरीन ली पेन यूरोपियन यूनियन से अलग होने की बात करती रहीं, चुनाव प्रचार के दौरान मरीन ने सिर्फ राष्ट्रवाद की बात की, जबकि मैक्रों ने वैश्वीकरण पर जोर दिया था। दुनिया के ज्यादातर देशों ने मैक्रों की विजय को लोकतंत्र की जीत बताया है।
विज्ञापन
मुस्लिमों ने भी ली राहत की सांस
मैक्रों की जीत से फ्रांस मुस्लिम समुदाय भी खुश है, वह भी उन्हें ही अपना राष्ट्रपति देखना चाहते थे। चुनाव प्रचार के दौरान मैक्रों की विरोधी मरीन ने फ्रांस में मस्जिदों पर ताला लगाने की बात कही थी। मरीन को अंदेशा था कि इससे फ्रांस की मूल जनता उनके साथ आ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
शेयर बाजार ने भी लगाई छलांग
मैक्रों के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद शेयर बाजार में भी तेजी देखी गई। यूरो में जबरदस्त उछाल आया। इसकी बड़ी वजह यह भी है कि मैक्रों फ्रांस के वित्त मंत्री रह चुके हैं। उन्हें कामकाज की अच्छी समझ है, माना जा रहा है कि फ्रांस की आर्थिक स्थिति को और आगे ले जाने के लिए जल्द कुछ ठोस कदम उठाएंगे।
शेयर बाजार ने भी लगाई छलांग
मैक्रों के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद शेयर बाजार में भी तेजी देखी गई। यूरो में जबरदस्त उछाल आया। इसकी बड़ी वजह यह भी है कि मैक्रों फ्रांस के वित्त मंत्री रह चुके हैं। उन्हें कामकाज की अच्छी समझ है, माना जा रहा है कि फ्रांस की आर्थिक स्थिति को और आगे ले जाने के लिए जल्द कुछ ठोस कदम उठाएंगे।