फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   India can play a role of peace process in the Middle East

फलस्तीन के राष्ट्रपति ने कहा- Middle East की शांति प्रक्रिया में भूमिका निभा सकता है भारत

Sat, 10 Feb 2018 05:27 AM IST
एजेंसी, अमर उजाला, रामल्ला (वेस्ट बैंक)
एजेंसी, अमर उजाला, रामल्ला (वेस्ट बैंक) Updated Sat, 10 Feb 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
India can play a role of peace process in the Middle East

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फलस्तीन की ऐतिहासिक यात्रा से पहले वहां के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने कहा कि वह मोदी के साथ मध्य पूर्व की शांति प्रक्रिया और इस्राइल के साथ अंतिम समझौता करने से पहले मध्यस्थता के लिए बहुपक्षीय मंच के गठन में भारत की भूमिका पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


येरूशलम को अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा इस्राइल की राजधानी घोषित किए जाने के बाद क्षेत्र में जारी तनाव के बीच मोदी शनिवार को फलस्तीन पहुंचेंगे। येरूशलम को इस्राइल की राजधानी घोषित किए जाने के फैसले को संयुक्त राष्ट्र महासभा में चुनौती दी गई थी जहां भारत के साथ 128 देशों ने अमेरिका के कदम को अमान्य करार दिया था। 
विज्ञापन


अब्बास ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी का एक ऐतिहासिक दौरे पर स्वागत कर रहे हैं। इस दौरे से फलस्तीनी लोगों और भारतीय लोगों को बीच संबंध मजबूत होंगे। हालांकि भारत फलस्तीन और इस्राइल के विवाद में हस्तक्षेप से बचता रहा है मगर फलस्तीनी नेता कई मौकों पर इस बात पर जोर दे चुके  हैं कि मध्य पूर्व की शांति प्रक्रिया में भारत की संभावित भूमिका हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed