फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   India-Bangladesh must fight against terrorism by adopting zero tolerance policy says Sushma Swaraj

रोहिंग्या मामले पर बोलीं सुषमा- म्यांमार में विस्थापितों के लौटने पर सामान्य हो सकते हैं हालात

Sun, 22 Oct 2017 10:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Oct 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
India-Bangladesh must fight against terrorism by adopting zero tolerance policy says Sushma Swaraj
अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को ढाका पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बांग्लादेश के साथ आतंकवाद की साझा चुनौतियों पर बातचीत की। इस दौरान दोनों देशों ने आतंकवाद के स्रोत के खिलाफ एक साथ लड़ने पर प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन


म्यांमार में विस्थापितों के लौटने पर समान्य हो सकते हैं हालात
रोहिंग्या मसले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि म्यांमार के रखाइन प्रांत में हुई हिंसा को लेकर भारत काफी चिंतित है। हम यहां लोगों के वापस लौटने और उनके कल्याण की आशा करते हैं।
विज्ञापन


साथ ही अपील करते हैं कि स्थिति को संभालने में संयम बरता जाए। यह साफ है कि रखाइन से भागे लोगों (रोहिंग्या) की वापसी पर ही वहां हालात सामान्य होंगे। उन्होंने कहा कि केवल सामाजिक-आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास से ही रखाइन प्रांत की मौजूदा समस्या का दीर्घकालिक समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे संयुक्त सलाहकार आयोग के तहत बांग्लादेशी पक्ष के साथ बातचीत के बाद सुषमा ने कहा कि दोनों देशों ने अपने समाज को नफरत की विचारधाराओं के खतरे से बचाने का संकल्प लिया है।

साथ ही हिंसा, चरमपंथ और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए इनके खिलाफ सभी स्तरों पर लड़ने को लेकर दोनों देश प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि हमने रविवार को आतंकवाद, चरमपंथ और कट्टरता जैसी साझा चुनौतियों पर चर्चा की जो हमारे सामने मौजूद हैं। हम समान विचारधारा वाले देशों के साथ मिलकर इन बुराइयों के खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे।


सुषमा ने कहा कि विकास के दृष्टिकोण से भारत बांग्लादेश का विश्वसनीय सहयोगी है। बांग्लादेश के लिए भारत अब तक कर्ज की रकम को आठ अरब डॉलर बढ़ा चुका है।

यह राशि दुनिया में भारत द्वारा किसी देश के लिए अब तक की सबसे बड़ी विकास सहायता है। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश में छोटे सामाजिक-आर्थिक परियोजनाओं के लिए भी अनुदान सहायता बढ़ा रहा है।

बता दें कि विशेष विमान से रविवार को ढाका के बंगबंधु हवाई अड्डा पहुंचने पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री एएच मुहम्मद अली ने सुषमा स्वराज की अगुवानी की।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed