{"_id":"5adefffa4f1c1b54098b6315","slug":"in-yemen-20-people-killed-from-airstrike","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमन में बारात पर आसमान से बरसी तबाही, 20 लोगों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
यमन में बारात पर आसमान से बरसी तबाही, 20 लोगों की मौत
बीबीसी, हिंदी
Updated Tue, 24 Apr 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी यमन में हुए एक हवाई हमले में कम से कम बीस लोग मारे गए हैं। ये हमला एक शादी समारोह पर हुआ है। बचाव दलों के मुताबिक रविवार देर रात हुए इस हमले में तीस से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। हूथी विद्रोहियों ने इस हमले का आरोप सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन पर लगाया है। सऊदी गठबंधन यमन की निर्वासित सरकार के समर्थन में हूथियों पर हमले कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं गठबंधन के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हमले की रिपोर्टों की जांच की जा रही है। यमन की निजी न्यूज़ वेबसाइट अल मसदर ऑनलाइन के मुताबिक ये हमला बनी किस इलाके के अल रका गांव में हुआ है। हमले के बाद हज्जा इलाके के रिपब्लिकन अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है और लोगों से रक्तदान करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
यमन में हूथी विद्रोहियों पर हमले कर रहे सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन पर नागरिकों पर हमले करने के आरोप लगते रहे हैं। साल 2017 में शादा प्रांत में एक बाज़ार पर हमले के आरोप भी गठबंधन पर लगे थे हालांकि गठबंधन ने कहा था कि हमला हूथी विद्रोहियों को निशाना बनाकर किया गया था।
विज्ञापन
यमन में तीन साल से चल रहे गृहयुद्ध में अब तक दस हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। इस गृह युद्ध की वजह से यमन में भुखमरी के हालात हो गए हैं और दसियों लाख लोग बेहद मुश्किल में जीवन जी रहे हैं।