{"_id":"59ca56914f1c1ba1538b47aa","slug":"in-united-nation-afghan-foreign-minister-salahuddin-rabbani-said-pakistan-is-a-terror-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN में अब अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान को कहा 'टेरर स्टेट'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
UN में अब अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान को कहा 'टेरर स्टेट'
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Sep 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
सलाहुद्दीन रब्बानी
भारत के बाद अफगानिस्तान ने भी आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई। पाकिस्तान इस बार यूएन में पूरी तरह से आतंकवाद के मुद्दे पर घिर चुका है। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के विदेशमंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान में आतंकवाद पाकिस्तान की लंबी अवधि वाली नीति का ही नतीजा है।
पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए अफगानिस्तान ने यह भी कहा कि आतंक की जड़ें सिर्फ अभयारण्यों में ही नहीं बल्कि सीमाओं के बाहर भी फैली हई हैं। मंगलवार को अफगानिस्तान अपनी स्पष्ट घोषणाओं के साथ पाकिस्तान को टेररिस्ट स्टेट कहा और इसके साथ ही वह भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, ब्रिक्स देशों, जापान और भारत के साथ पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा हो गया है।
पढ़ें: UN महासभा में बोलीं सुषमा- हम गरीबी से लड़ रहे हैं पाकिस्तान हमसे, पीएम ने की तारीफ
विज्ञापन
अफगान के विदेशमंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी ने कहा कि अफगानिस्तान में आतंक का कारण उसका पड़ोसी देश है। अफगानिस्तान में अस्थिरता पड़ोसी राज्य की दीर्घकालिक नीति की वजह से है। रब्बानी ने आगे कहा कि अफगानिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस में पाकिस्तान के साथ मुद्दों को सुलझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन पाकिस्तान की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया है।
रब्बानी ने ट्रंप की अफगान पॉलिसी को मेंशन करते हुए कहा कि अफगानिस्तान के लिए अमेरिकी पॉलिसी ने देशभर के लोगों में नई आशा भरी है।