{"_id":"5a47556d4f1c1b5c0c8b5d47","slug":"in-thailand-court-gives-13275-years-imprisonment-in-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस अपराध में कोर्ट ने सुनाई 13,275 साल कैद की सजा?","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
किस अपराध में कोर्ट ने सुनाई 13,275 साल कैद की सजा?
बीबीसी, हिन्दी
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति को 13,275 साल की कैद की सजा दी है। 34 साल के पुडित कितिथार्दिकलोक ने पोंजी स्कीम चलाने की बात को स्वीकार कर लिया है। इस पोंजी स्कीम में उसने भारी आर्थिक मुनाफा देने का वादा किया था।
विज्ञापन
झूठे वादों के दम पर वह 40 हजार लोगों को स्कीम में पैसा लगाने के लिए समझाने में कामयाब रहा था। इस तरह से उसने अपनी कंपनी के लिए 16 करोड़ डॉलर की रकम जुटा ली थी। अदालत ने उसे अवैध तरीके के कर्ज देने में लिप्त और हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी के मामलों में भी दोषी पाया है।
विज्ञापन
शुक्र है कि उसने अपना गुनाह कबूल लिया और इससे उसकी सजा आधी हो गई। हालांकि थाईलैंड के कानून के मुताबिक वो 20 साल से ज्यादा जेल में नहीं रहेगा। जिन दो मामलों में कोर्ट ने दोषी ठहराया है उसमें 10-10 साल की सजा के प्रावधान हैं।
विज्ञापन
अभियोजकों का कहना है कि पुडित निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए सेमिनार का आयोजन करता था। वो दावा करता था कि उसका व्यापार प्रॉपर्टी, ब्यूटी, पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त और अन्य चीजों से जुड़ा हुआ है।
बैंकॉक पोस्ट के अनुसार निवेशकों को भारी आमदनी के साथ और फायदों में हिस्सेदार बनाने का वादा किया गया था। अगस्त में गिरफ्तार किए जाने के बाद से पुडित को पुलिस ने रिमांड पर रखा था। कोर्ट ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया था।
कोर्ट को उसकी दो कंपनियों के बारे में पता चला है। पुडित और उसकी कंपनियों को करीब 1।7 करोड़ डॉलर का भुगतान करने के लिए कहा है ताकि पहचान किए गए 2,653 पीड़ितों का पैसा लौटाया जा सके। ये पैसे 7।5 फीसदी की ब्याज दर के साथ लौटाने के लिए कहा गया है।