फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   in Seychelles Parliament will not be present to make indian navy base

सेशेल्स की संसद में पेश नहीं होगी भारतीय नौसेना अड्डा बनाने की योजना

Sat, 23 Jun 2018 06:16 AM IST
वर्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला
वर्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 23 Jun 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
in Seychelles Parliament will not be present to make indian navy base

सेशेल्स के एक द्वीप पर भारतीय नौसेना अड्डा बनाने के समझौते को वहां की संसद मंजूरी नहीं देगी। सेशेल्स विदेश मंत्रालय के एक उच्चाधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। भारत और सेशेल्स ने जनवरी, 2018 में अजम्पसन द्वीप पर सैन्य अड्डा बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि गुप्त रखे गए समझौते की जानकारी लीक होते ही वहां के प्रमुख विपक्षी नेताओं ने इस परियोजना का विरोध शुरू कर दिया।

विज्ञापन


सेशेल्स हिंद महासागर में एक छोटा द्वीपसमूह है। परियोजना का विरोध करने वाले विपक्षी सांसदों ने कहा कि एक व्यस्त जलमार्ग के करीब स्थित अजम्पसन द्वीप पर भारत को प्रवेश देने से हम अपने क्षेत्र को किसी और देश को सौंप देंगे। भारत को सुविधा देने से 115 द्वीपों वाले देश की संप्रभुता से समझौता होगा।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सचिव बैरी फॉरे ने कहा कि सरकार समझौते को संसद में पेश नहीं करेगी, क्योंकि विपक्ष ने पहले ही कह दिया है कि वे उसे मंजूरी नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि समझौते के बने रहने या रद्द होने को लेकर अभी भी सवाल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि भारत समझौते को मंजूरी दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे रविवार को उत्तराखंड की यात्रा पर भारत आने वाले हैं। इस दौरान वह नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले फॉरे ने स्थानीय मीडिया से कहा था कि अजम्पसन द्वीप पर सैन्य अड्डे के मुद्दे पर मोदी से चर्चा नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed