{"_id":"e49e650e292f093b0b73a9ee63f16b8e","slug":"in-iraq-15-pepole-die-in-blast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में आत्मघाती धमाकों में 15 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इराक में आत्मघाती धमाकों में 15 की मौत
Updated Fri, 19 Sep 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
इराक की राजधानी बगदाद में एक कार बम धमाके में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
इराकी अधिकारियों का कहना है कि हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार से कई वाहनों को टक्कर मारी और फिर धमाके से खुद को उड़ा दिया।
हमले की ये घटना शिया आबादी बहुल कदिमिया जिले में एक सुरक्षा जांच चौकी के पास हुई। इस धमाके के बाद मोर्टार भी दागे गए।
ये इलाका उत्तरी बगदाद में है जहां शिया समुदाय की एक प्रमुख इबादतगाह है।
सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि इस जगह के नजदीक मोर्टार से गोले दागे गए। हमले में तीस से अधिक लोग जख्मी हुए हैं।