इंग्लैंड में '1400 बच्चों का यौन शोषण'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड के रॉदरहैम कस्बे में 1997 से 2013 के बीच 1400 बच्चों का यौन शोषण किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर से बच्चों को अगवा करके इंग्लैंड के दूसरे शहरों में भी भेजा गया, उनके साथ मार-पीट की गई और उन्हें धमकाया भी गया।
ये जांच रॉदरहैम काउंसिल ने करवाई है। रिपोर्ट जारी होने के बाद काउंसिल के नेता रोजर स्टोन ने कहा है कि वह तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ रहे हैं।
साल 2003 से काउंसिल के नेता रहे रोजर स्टोन ने कहा, "मेरा मानना है कि एक नेता के नाते मुझे ऐतिहासिक गलतियों की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए जो रिपोर्ट से साफ-साफ जाहिर हुई हैं"।
पेट्रोल छिड़ककर जला डालने की धमकी
रिपोर्ट लिखने वाली प्रोफ़ेसर अलेक्सीस जे ने कहा है कि ये काउसिंल के नेतृत्व की सामूहिक गलती है क्योंकि वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समस्या की गंभीरता को कम आंका।
ताजा रिपोर्ट में ये भी पाया गया कि पहले भी इस बारे में दो बार जांच कार्रवाई गई थी। साल 2010 में पांच पुरुषों को बच्चियों के खिलाफ यौन अपराधों के लिए जेल भेजा गया था लेकिन रिपोर्ट कहती है कि पुलिस ने पीड़ित बच्चों को हिकारत की नज़र से देखा।
जांच में सामने आई जानकारी पर बात करते हुए प्रोफेसर अलेक्सीस जे ने कहा, "पीड़ित बच्चों पर क्या गुजरी ये बयान कर पाना बहुत ही मुश्किल है"।