{"_id":"5b2a60564f1c1bca228b693c","slug":"in-bangladesh-pregnant-women-gave-birth-to-child-in-railway-police-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में भारतीय महिला ने शौचालय में बच्चे को दिया जन्म","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश में भारतीय महिला ने शौचालय में बच्चे को दिया जन्म
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेशी पति के छोड़ कर चले जाने के बाद एक भारतीय महिला ने यहां रेलवे पुलिस थाने के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया। बीडीन्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार रुखसाना अख्तर (30) को यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।
विज्ञापन
कमलापुर रेलवे पुलिस थाने के अधिकारी यासीन फारूक ने बताया कि रुखसाना के पति अब्दुल ने जब उससे शादी की तब वह भारत में एक फर्नीचर व्यापारी के तौर पर काम करता था। फारूक ने बताया कि अब्दुल एक महीने पहले रुखसाना को नारायण गंज में अपनी बहन के घर ले गया। कुछ दिन पहले व रुखसाना का पासपोर्ट चोरी कर वहां से भाग गया।
विज्ञापन