फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   in Austria burqa ban law comes into force from 1st October

ऑस्ट्रिया में लगा बुर्के पर बैन, उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना

Mon, 02 Oct 2017 06:04 AM IST
एजेंसी, विएना
एजेंसी, विएना Updated Mon, 02 Oct 2017 06:04 AM IST
विज्ञापन
in Austria burqa ban law comes into force from 1st October

ऑस्ट्रिया में नकाब अथवा बुर्का समेत किसी भी तरह से चेहरा ढंकने पर रोक का कानून रविवार से प्रभावी हो गया। नए कानून के अनुसार, अब स्कींइग वाली जगह से इतर स्की मास्क, हॉस्पिटल के अलावा सर्जिकल मास्क और सार्वजनिक जगहों पर पार्टी मास्क पहनना प्रतिबंधित होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आतंकवाद रोकने के लिए जर्मनी में बुर्के पर प्रतिबंध
विज्ञापन


‘बुर्का बैन’ के नाम से प्रख्यात इस कानून को कुछ अति रूढ़िवादी मुस्लिम महिलाओं के पहनावे को लेकर की गई कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। इस कानून का उल्लंघन करने पर करीब 180 डॉलर का जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ब्रिटेन में बुर्के पर लग सकता है बैन, महिलाओं को नहीं मिल पाता विटामिन D

अगर कोई अपना चेहरा दिखाने में आनाकानी करता है तो पुलिस को बल का प्रयोग करने का अधिकार होगा। ऑस्ट्रिया में पूरे चेहरे को ढंकने वाली महिलाओं की संख्या काफी कम है लेकिन वे अक्सर राजनीतिक दलों और दक्षिणपंथी संगठनों के निशाने पर रहती हैं। फ्रांस और बेल्जियम में पहले ही बुर्के को प्रतिबंधित किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed