फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   in auction cup make a record

मुर्गे-मुर्गी वाले इस प्याले की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Wed, 09 Apr 2014 12:33 PM IST
Updated Wed, 09 Apr 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
in auction cup make a record

चीन में बने एक प्याले ने नीलामी में रिकॉर्ड कायम किया है। चीनी मिट्टी का बना ये छोटा सा प्याला तीन करोड़ 60 लाख डॉलर (करीब 216 करोड़ रुपये) में बिका है।

विज्ञापन


'चिकन कप' नाम से पुकारे जाने वाले, इस प्याले पर मुर्गे और मुर्गियों की तस्वीर बनी हुई है। इस नन्हे लेकिन करोड़ों रुपए की कीमत वाले प्याले को शंघाई के एक कला पारखी संग्रहकर्ता ने ख़रीदा है। प्याले को खरीदने वाले ली यिकिअन चीन के 200वें सबसे धनी इंसान हैं।
विज्ञापन


ऐसी संभावना है कि इस प्याले को ली यिकिअन शंघाई में अपने संग्रहालय में रखेंगे। इस संग्रहालय को उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर साल 2012 में ख़रीदा था। आठ सेंटीमीटर व्यास वाला यह यह बेशकीमती प्याला लगभग 500 साल पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 साल पुराना है प्याला

in auction cup make a record

इस छोटे से प्याले के इतिहास पर गौर करें तो ये प्याला करीब 500 साल पुराना है। इसे मिंग वंश के सम्राट चेंगुआ के राज में बनाया गया था। जिन्होंने 1465 से 1487 तक शासन किया था।

नीलामी हाउस सदबीज के उपाध्यक्ष निकोलस चाऊ के अनुसार "चीनी मिट्टी के कलात्मक बर्तनों के इतिहास में उत्कृष्ट कला का इससे भव्य नमूना और कोई नहीं होगा।" नीलामी हाउस सदबीज के मुताबिक उस काल के ऐसे केवल 17 प्याले और बचे रह गए हैं। इनमें से चार प्याले अलग-अलग व्यक्तियों के पास हैं जबकि बाक़ी संग्रहालय में सहेज कर रखे गए हैं।

नीलामी हाउस सदबीज़ का कहना है कि इससे पहले साल 2010 में उन्होंने चीनी मिट्टी के एक फूलदान की नीलामी का रिकॉर्ड बनाया था। उस फूलदान की कीमत तीन करोड़ 24 लाख रुपए लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed