{"_id":"04146d3e89d5b827068bb45a3fc161ea","slug":"in-an-auction-2-paise-coins-sold-in-79-thousand-rupes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"79 हजार रुपए में नीलाम हुआ दो पैसे का सिक्का ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
79 हजार रुपए में नीलाम हुआ दो पैसे का सिक्का
एजेंसी/लंदन
Updated Tue, 21 Jul 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में दो पैसे का एक सिक्का 79.42 हजार रुपये (802 पाउंड) से ज्यादा में नीलाम हुआ है। 1971 का यह दुर्लभ सिक्का ब्रिटेन के रॉयल बर्कशायर हॉस्पिटल के गैर जरूरी विदेशी मुद्रा के दानपत्र में मिला, जो चांदी के रंग का है।
विज्ञापन
बीबीसी न्यूज के मुताबिक इस दो पैसे के सिक्के की नीलामी के लिए ईबे पर बोली लगाई गई। सिक्के तैयार करने के दौरान यह सिक्का गलती से बन गया था।
दरअसल, जब सिक्के तैयार किए जा रहे थे, तभी ताम्र-निकल धातु का एक सिक्का बैरल के अंदर रह गया था और यह सिक्का बन गया था, जिसे ‘दो पैसे’ की जगह ‘नया पैसा’ कहा गया। यह सिक्का 1971 से 1981 के बीच का है।
विज्ञापन