{"_id":"5bab0b61867a557f6a2a413b","slug":"in-18-years-american-indians-donated-1-2-million-dollars-to-american-universities","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतवंशी अमेरिकियों ने 18 साल में विश्वविद्यालयों को 1.2 अरब डॉलर का दान किया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारतवंशी अमेरिकियों ने 18 साल में विश्वविद्यालयों को 1.2 अरब डॉलर का दान किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Indiaspora
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अमेरिकी नागरिकों ने 2000 से 2018 के बीच अमेरिका के 37 विश्वविद्यालयों को 1.2 अरब डॉलर की राशि दान में दी है। गैर-लाभकारी संगठन इंडियास्पोरा की सूचनाओं के मुताबिक इनमें से 68 दान राशि 10 लाख डॉलर से अधिक थी।
विज्ञापन
भारतीय अमेरिकी नागरिकों की सफलता का पूरी दुनिया पर अर्थपूर्ण प्रभाव डालने का लक्ष्य रखने वाले इंडियास्पोरा ने पहली बार अपनी परियोजना ‘मॉनिटर ऑफ यूनिवर्सिटी गिविंग’ की रिपोर्ट जारी की है।
विज्ञापन
सिलिकॉन वैली में रहने वाले समाजसेवा और वेंचर कैपिटलिस्ट एम. आर. रंगास्वामी का कहना है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय अमेरिकियों द्वारा किए गए दान की सूचना देने के लिए यह रिपोर्ट जारी की गयी है।
विज्ञापन
इंडियास्पोरा की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रंगास्वामी का कहना है कि इसे जारी करने का एक ही मकसद है कि लोग यह जान सकें कि कैसे भारतीय अमेरिकी नागरिक अपने नए घर में उच्च शिक्षा के क्षेत्र की मदद कर रहे हैं।
उनका कहना है कि अमेरिका में भारतीय सबसे शिक्षित समुदाय हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 50 लोगों ने 68 दान किए जिनकी राशि 10 लाख डॉलर या उससे ज्यादा थी। इनमें से कई लोगों ने एक से ज्यादा बार दान किया।
इस रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी संस्थानों के मुकाबले निजी शिक्षण संस्थानों को ज्यादा दान मिला है। अनुपात में देखें तो निजी शिक्षण संस्थानों को जहां पांच डॉलर की राशि मिली है वहीं सरकारी संस्थानों को महज दो डॉलर मिले।
रिपोर्ट में कहा गया कि कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिलिस को सबसे ज्यादा दान मिला है। वहीं हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और बोस्टन यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर रहे हैं।
(इनपुट : भाषा)