{"_id":"57b014a64f1c1be5446ead90","slug":"imam-shot-dead-on-road-in-new-york","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क: राह चलते इमाम को गोली मारी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
न्यूयॉर्क: राह चलते इमाम को गोली मारी
बीबीसी/अमेरिका
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में राह चलते इमाम को गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूयॉर्क पुलिस का कहना है कि शहर में एक इमाम और एक अन्य व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में सड़क पर चलते हुए इन लोगों को गोली मारी गई।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि एक व्यक्ति ने पीछे से उन पर हमला किया और उनके सिर में गोरी मारी। खबरों के मुताबिक़ 55 वर्षीय इमाम मौलामा एकोनजी दो साल पहले ही बांग्लादेश से न्यूयॉर्क में आकर बसे थे।
विज्ञापन
मारे गए दूसरे व्यक्ति की उम्र 64 साल थी। पुलिस का कहना है कि अभी इस बात के 'कोई संकेत नहीं हैं' कि इन लोगों को उनके धर्म की वजह से निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
ओज़ोन पार्क एरिया में बंदूक़ लिए एक व्यक्ति को घटनास्थल से जाते हुए देखा गया लेकिन इस मामले में किसी को गिरफ़्तार नहीं की गई है।
हालांकि कई स्थानीय मुसलमानों ने इसे 'हेट क्राइम' बताया है और अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप पर इस्लाम के ख़िलाफ़ माहौल बनाने का आरोप लगाया है।