{"_id":"5b7e4a5342c792465d1d2958","slug":"idea-to-open-the-embassy-of-timor-leste-in-new-delhi-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली में तिमोर-लेस्ते दूतावास को जल्द खोलने पर विचार, द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ेगा सहयोग","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नई दिल्ली में तिमोर-लेस्ते दूतावास को जल्द खोलने पर विचार, द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ेगा सहयोग
भाषा, सिंगापुर
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया में भारत के राजदूत ने दक्षिणपूर्वी एशियाई देश के अपने दौरे में तिमोर-लेस्ते के दूतावास को नई दिल्ली में जल्द खोलने के बारे में चर्चा की। जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास की ओर से कल कहा गया कि 20 से 22 अगस्त तक के अपने दौरे में प्रदीप कुमार रावत ने तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति फ्रांसिस्को गुतेरेस ल्यू ओलो और प्रधानमंत्री ताउर मतन रूआक से विस्तृत मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
भारतीय राजदूत और तिमोर लेस्ते (या पूर्वी तिमोर) के नेताओं ने तिमोर-लेस्ते के विकास लक्ष्यों को देखते हुए सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की।
विज्ञापन
राजदूत के साथ भारतीय कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल भी था। उन्होंने तिमोर-लेस्ते चैंबर ऑफ कॉमर्स और बीटूबी के अपने समकक्षों के साथ चर्चा की।