'मुझे तुम्हारा कुत्ता मिला और मैं उसे खा गया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसा रेडमैन उस वक्त एकदम भौंचक्की रह गई जब उन्हें एक फोन आया और उधर से आवाज आई 'मुझे तुम्हारा कुत्ता मिला, मैंने उसे खा लिया।' इस फोन कॉल ने लिसा के दिल की धड़कने बढ़ा दी। वह कुछ देर के लिए एकदम सुन्न हो गईं लेकिन अगले ही पल जब उन्हें पता चला कि यह एक प्रैंक कॉल (शरारती कॉल) थी तो उनके जान में जान आई।
दरअसल लिसा रेडमैन का पालतू कुत्ता ओबी 8 जून को लापता हो गया। अपने कुत्ते को ढूंढ़ने की उन्होंने बहुत कोशिश की। यहां तक की उन्होंने सोशल मीडिया पर बकायदा एक विज्ञापन भी दिया और ओबी को ढूंढ़कर लाने वाले को ईनाम देने की भी घोषणा की।
कुत्ते की सूचना देने के लिए उन्होंने अपना फोन नंबर भी सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद उन्हें कई फोन कॉल आए लेकिन उनमें से अधिकतर प्रैंक कॉल थे।
1100 पाउंड का रखा है इनाम
रेडमैन (36) और उनके परिवार ने अपने गुम हुए कुत्ते की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर डाली है। अपने कुत्ते को खोजने के लिए वह आस-पास के इलाकों में घर घर जाकर उसे खोज रही हैं। उन्होंने घोषणा की है कि जो भी उनके कुत्ते की सही सलामत घर पहुंचा देगा उसे 1100 पाउंड बतौर इनाम दिया जाएगा।
ब्रिटेन के पूर्व ससेक्स के ब्राइटन में रहने वाले लिसा के पति ने बताया, 'उस कॉल ने मुझे डरा दिया, वह बेहद डरावना और बेतुका था। पहले मैंने सोचा की यह सच होगा लेकिन अगले पल मुझे लगा की आखिर कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है।'
उन्होंने बताया की सोशल मीडिया पर भी लोगों का उन्हें काफी समर्थन मिल रहा है। वहीं स्थानीय स्तर पर पुलिस भी इस मामले में उनकी मदद कर रही है।