फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Our common heritage makes sure we remain connected in hearts & minds: PM

मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में सुनाई भारत के विकास की कहानी

Sat, 09 Jul 2016 09:08 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Jul 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
Our common heritage makes sure we remain connected in hearts & minds: PM
narendra modi - फोटो : ani

चार अफ्रीकी देशों के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आठ फीसदी की विकास दर हासिल करने के लिए काम कर रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के विकास की कहानी को चार अक्षरों ‘एचओपीई’ यानी अंग्रेजी के होप शब्द में बयां की जा सकती है। इन चार अक्षरों के शब्द होप से हार्मोनी यानी सौहार्द, ऑप्टिमिज्म यानी आशा, पोटेंशियल यानी क्षमता और एनर्जी यानी ऊर्जा में बयां की जा सकती है।
विज्ञापन


रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की तरह ही ‘मदिबा’ शर्ट पहने पीएम ने जोहांसबर्ग में करीब 11 हजार की संख्या में मौजूद भारतीय मूल के लोगों से कहा कि आज की तारीख में भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था में सबसे चमकता केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग निवेश और व्यापार करना चाहते हैं उनके लिए यहां अपार उम्मीद है। उन्होंने अपने 40 मिनट के भाषण में कहा कि उनकी सरकार 2022 तक 50 करोड़ नई नौकरियों के अवसर पैदा करने के लिए अभियान मोड में काम कर रही है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के विकास पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया में मंदी के संकेत दिख रहे हों वैसे समय में भारत ने 7.6 फीसदी की वार्षिक विकास दर हासिल की है और आने वाले समय में हम आठ फीसदी की विकास दर हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के करीब 12 लाख लोग रहते हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम दक्षिण अफ्रीका के नागरिकों के लिए ई-वीजा सुविधा की शुरुआत कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि भारत की गतिशीलता के बारे में केवल बातें ही नहीं की जा रही है बल्कि यह उठाए जा रहे ठोस कदमों पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चाहती है कि उद्यमिता फले-फुले, कारोबार बढ़े और देश आगे बढ़े। इसके लिए उनकी सरकार पहले से ही नीतिगत फ्रेमवर्क को मजबूती प्रदान कर रही हैं। 

वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में ऊभर रहा है भारत

Our common heritage makes sure we remain connected in hearts & minds: PM
नरेंद्र मोदी ने जोहानसबर्ग में भारतीयों को किया संबोधित - फोटो : ANI

मोदी ने कहा कि भारत इस वक्त तेजी से विकास कर रहा है। भारत में उन लोगों के लिए संभावनाओं की कोई कमी नहीं है जो हमारे साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में काम करना चाहते हैं। 

भारत इस वक्त वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है और दुनियाभर की नजरें इस वक्त भारत पर ही टिकी है। इस साल देश 7.4 प्रतिशत के विकास दर से आगे बढ़ रहा है। मोदी ने कहा, 'हमारा देश बदल रहा है, इसलिए मैं कह रहा हूं, आप एक बार आके देखिए तो सही।'

मोदी ने कहा कि वह चाहते हैं कि देश के युवा वैश्विक स्तर से कार्य कौशल के लिए जाने जाएं। हमारे देश के लोगों की मानसिकता भी बदल रही है। यह परिवर्तन केवल कागज पर नहीं है, यह जमीन पर भी दिखाई दे रही है। हमारा देश के गांवों और शहरों में इस वक्त नई ऊर्जा की लहर दिखाई दे रही है जो देश को आगे ले जाने में कारगर साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed