फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   husni mubark and allegation of murder.

हत्या के मामले में मुबारक आरोप मुक्त

Sat, 29 Nov 2014 05:46 PM IST
Updated Sat, 29 Nov 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
husni mubark and allegation of murder.

मिस्र की एक अदालत ने देश के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को प्रदर्शनकारियों की हत्या की साजिश के आरोपों से मुक्त कर दिया है।

विज्ञापन


ये मामला वर्ष 2011 का है जब तत्कालीन राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हो रहे थे और 239 प्रदर्शनकारी मारे गए थे। मुबारक के ख़िलाफ़ आरोप ख़ारिज़ करने के अदालत के फ़ैसले का वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

86 वर्षीय मुबारक के सात वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को भी अदालत ने बरी कर दिया है।

प्रशंसकों ने किया स्वागत
मुबारक सरकारी धन के गबन के एक अन्य मामले में तीन वर्ष कारावास की सज़ा काट रहे हैं। अदालत के मुबारक को आरोपों से बरी करने के फ़ैसले का उनके प्रशंसकों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन


मुबारक, उनके पूर्व गृह मंत्री हबीब अल अद्ली, और छह अन्य को जून 2012 में प्रदर्शनकारियों की हत्या की साजिश का दोषी ठहराया गया था, लेकिन पिछले साल तकनीकी रूप से मामले की फिर से सुनवाई के आदेश भी दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुबारक को अस्पताल की ट्रॉली पर अदालत में लाया गया था। वह काला चश्मा पहने थे और काफी कमज़ोर लग रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed