फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   husband give divorce because of whatsapp

WhatsApp मैसेज नजरअंदाज करने पर पत्नी को तलाक

Tue, 18 Nov 2014 02:33 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
husband give divorce because of whatsapp
इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट पति-पत्नी के रिश्ते के बीच दरार पैदा करने की वजह बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन


हाल ही के एक मामले में सऊदी अरब में एक शख्स ने अपनी पत्नी को सिर्फ इस वजह से तलाक दे दिया, क्योंकि वह उसके व्हाट्स एप पर भेजे मैसेज को पढ़ने के बावजूद नजरअंदाज कर देती थी।

दरअसल, 30 वर्षीय यह शख्स अपनी पत्नी की फोन की लत से काफी परेशान था। वह अक्सर अपने फोन पर दोस्तों और रिश्तेदारों से बातचीत करने में व्यस्त रहती थी। इस चक्कर में वह अपने घर और बच्चे का भी ख्याल नहीं रखती थी। इतना ही नहीं, वह अपने पति के भेजे मैसेज को पढ़ने के बावजूद भी उसका जवाब नहीं देती थी और इस बारे में पूछे जाने पर दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ बातचीत में व्यस्त होने की बात कहती थी।

विज्ञापन


उसने हालात संभालने की बहुत कोशिश की, लेकिन असफल रहा और इसलिए पत्नी से तलाक लेने का फैसला कर लिया।

हाल के एक सर्वे में इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि सोशल नेटवर्किंग साइट की वजह से तलाक के मामलों में इजाफा हो रहा है। इसके मुताबिक, तलाक के एक तिहाई मामलों के फेसबुक से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया अच्छा भी, बुरा भी!

husband give divorce because of whatsapp

सोशल मी‌‌डिया जिस तरह लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है उसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ‌ही तरह के परिणाम देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जगह सोशल मीडिया किसी समाजिक पहल में ‌क्रान्ति भूमिका निभाती नजर आती है तो वहीं वॉट्सऐप और फेसबुक पर दंगा भड़काने के भी आरोप समाने आए हैं।

विदेशों में सोशल मीडिया की स्थिति कुछ ऐसी ही है। टाइम्स ऑफ लंदन की रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप भी अब तलाक का एक बड़ा कारण भी बनाता जा रहा है।

वैवाहिक वकीलों के इतालवी एसोसिएशन के अध्यक्ष जियान एटोरे गैस्सानी का कहना है, 'तलाक के चालीस फीसदी मामलों में विश्वासघाती प‌ति-पत्नियों के प्रेमियों को किए गए वॉट्सऐप मैसेज को सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया है।'

इतालवी वकील का कहना है कि अजनबियों को अंतरंग मैसेज के कारण इटली में तलाक की संख्या बढ़ रही है। वकील का कहना है कि "पहले टेक्स्ट मैसेज, फिर फेसबुक और अब वॉट्सऐप के माध्यम से इटली में विश्वासघात को बल मिला और पूर्व प्रेमियों की वापसी को प्रोत्साहित किया है।

जियान का कहना है कि प्रेमी अब खुद की अंतरंग तस्वीरों का आदान प्रदान कर सकते हैं और तीन या चार ‌रिलेशनशिप बनाकर रहते हैं जो की बेहद खतरनाक है। इटली में भी वॉट्सऐप काफी लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed