{"_id":"5acd0dc44f1c1bd83c8b4678","slug":"hundreds-of-flights-cancelled-in-germany-due-to-strikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी में हड़ताल की वजह से सैकड़ों उड़ानें रद्द, 10 हजार लोग एयरपोर्ट्स पर फंसे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जर्मनी में हड़ताल की वजह से सैकड़ों उड़ानें रद्द, 10 हजार लोग एयरपोर्ट्स पर फंसे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
जर्मनी हड़ताल
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से यूरोपियन एयरपोर्ट्स पर करीब 10 हजार लोग फंसे हुए हैं। हड़ताल के कारण जर्मनी की सबसे बड़ी एयरलाइंस लुफ्थांसा ने सोमवार को ही बयान जारी करके कहा था कि वह कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए अपनी 1600 उड़ानों में से 800 को रद्द करने का फैसला ले रही है।
विज्ञापन
इस हड़ताल के मद्देनजर जर्मनी के सबसे बड़े एयरपोर्ट फ्रैंकफर्ट समेत छोटे एयरपोर्ट जैसे म्युनिख, कोलोग्ने और ब्रेमेन हवाई अड्डों पर ही लुफ्थांसा एयरलाइंस की सेवाएं काफी प्रभावित हुई हैं। जर्मनी की लेबर यूनियन वर्दी ने बताया कि म्युनिख जाने वाले अधिकतर फ्लाइट कैंसिल हुई हैं या फिर उन्हें रद्द कर दिया गया। इसके अलावा यूनियक के प्रमुख फ्रैंक बिस्रिक ने कहा, पंद्रह अप्रैल को तीसरे दौरे की वार्ता में अगर हमारी मांगों से संबंधित उचित पेशकश नहीं की गई तो हम हड़ताल तेज करेंगे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट्स के अलावा हड़ताल की वजह से लोकल ट्रांसपोर्ट और अस्ताल का कामकाज भी ठप्प रहा। सफाई कर्मचारियों के काम न करने की वजह से जगह-जगह कूड़ों का ढेर देखा गया। सार्वजनिक सेवा के दो करोड़ तीस लाख कर्मचारियों के लिए इस यूनियन ने प्रांतीय और संघीय स्तर के कर्मचारियों के वेतन में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग की है।
विज्ञापन