फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   hundred kilometer walk helps the young man save

सौ किलोमीटर पैदल चलकर युवक ने बचाई अपनी जान

Mon, 04 Sep 2017 10:47 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Mon, 04 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
hundred kilometer walk helps the young man save
Symbolic photo

ऑस्ट्रेलिया में कार दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति ने सौ किलोमीटर पैदल चलकर अपनी जान बचाई। अधिकारियों के मुताबिक 21 वर्षीय थॉमस मेसन ऑस्ट्रेलिया में बुधवार को एक दूरस्थ इलाके में जा रहे थे जब उनकी कार एक ऊंट से टकरा गई। थॉमस इस हादसे में घायल नहीं हुए लेकिन वीरान इलाके में फंस गए।

विज्ञापन


जहां वो हादसे का शिकार हुए वहां से नजदीकी आबादी डेढ़ सौ किलोमीटर दूर थी। वो दिन तक पैदल चलते रहे और अपना पेशाब पीकर शरीर में पानी की कमी को पूरा किया। शुक्रवार को एक बचाव दल थॉमस को खोजने में कामयाब रहा। तब तक वो सौ किलोमीटर से अधिक दूरी पैदल तय कर चुके थे। मेसन ने नाइन न्यूज को बताया, मैं जानता था कि या तो मैं वहीं रूका रहूंगा और मर जाऊंगा या हाईवे पर पहुंच जाऊंगा जहां कोई मुझे देख लेगा। 
विज्ञापन


थॉमस को पीना पड़ा अपना ही पेशाब 

थॉमस ने कहा- मैं ये सोच रहा था कि किसी को कब ये अहसास होगा कि मैं वापस नहीं लौट पा रहा हूं। मेसन का कहना है कि उन्हें रास्ते में पानी का एक टैंक और बोतल मिली लेकिन पानी खत्म हो जाने के बाद उन्हें अपना ही पेशाब पीना पड़ा। मेसन दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के दूरस्थ इलाके में रहने वाले पीपलयतजारा समुदाय के यहां काम करके उत्तरी इलाके में एलिस स्प्रिंग्स की ओर लौट रहे थे, जब ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके परिजनों को जब पता चला कि वो एलिस स्प्रिग्स से डॉर्विन के लिए फ्लाइट नहीं पकड़ पाएं हैं तो उन्होंने आपात सेवाओं को उनके गायब होने के बारे में सूचना दी। बाद में उन्हें यूलारा शहर से 37 किलोमीटर दूर एक छोटी सड़क पर पैदल चलते हुए खोज लिया गया। पुलिस का कहना है कि मेसन का एक्सपोजर और डीहाइड्रेशन के लिए इलाज किया गया। पुलिस के मुताबिक इसके अलावा वो बिलकुल ठीक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed