फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   HIV-infected who had sex with 104 women and girls as a ‘cleansing ritual’

एड्स पीड़ित 100 से ज्यादा लड़कियों के साथ सेक्स का दोषी

Sat, 19 Nov 2016 02:08 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 19 Nov 2016 02:08 PM IST
विज्ञापन
HIV-infected who had sex with 104 women and girls as a ‘cleansing ritual’
एरिक अनिवा

मलावी के एक एड्स पीड़ित नागरिक को 104 लड़कियों और महिलाओं के साथ असुरक्षित सेक्स करने के मामले में दोषी ठहराया गया है। एरिक अनिवा परंपरा के नाम पर कम उम्र की लड़कियों और विधावाओं से सेक्स करता था।

विज्ञापन


मलावी के आदिवासी समुदाय में विधवाओं को शुद्धीकरण के लिए 'हायना' के साथ सेक्स करना अनिवार्य था। मलावी में सेक्स वर्कर को 'हायना' कहा जाता है। एरिक अनिवा एक हायना था। हालांकि कुछ साल पहले मलावी में 'विधवाओं के शुद्धीकरण के लिए सेक्स' करने की बाध्यता को गैरकानूनी कर दिया गया था।
विज्ञापन


बीबीसी के साथ इंटरव्यू में एरिक ने स्वीकार किया था कि उसने 100 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के साथ सेक्स किया है। उसने यह भी कबूल किया था कि सेक्स के दौरान एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी उसने उन लड़कियों को नहीं दी थी। इस इंटरव्यू के बाद इसी साल जुलाई महीने में मलावी के राष्ट्रपति ने एरिक की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलावी में 'यौन शुद्धीकरण' को लेकर अब भी इस तरह के रिवाज माने जाते हैं

HIV-infected who had sex with 104 women and girls as a ‘cleansing ritual’
कोर्ट के बाहर एरिक अनिवा

मलावी के राष्ट्रपति पीटर मुथारिका चाहते थे कि एरिक पर नाबालिगों को अवपित्र करने का मामला चले लेकिन इस मामले में किसी ने सामने आने की हिम्मत नहीं जुटाई थी। इसके बाद अनिवा को संस्कृति को दूषित करने वाली हरकत के मामले में पकड़ा गया।

उस पर विधवा महिलाओं से सेक्स करने को लेकर मलावी के लैंगिक समानता कानून के तहत में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में दो महिलाओं ने उसके खिलाफ गवाही दी थी। एरिक अनिवा को इस मामले में 22 नवंबर को सजा सुनाई जाएगी। बीबीसी के दक्षिण अफ्रीकी संवाददाता करेन एलेन ने कहा कि इस खबर के कारण मलावी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहा।

मलावी में 'यौन शुद्धीकरण' को लेकर अब भी इस तरह के रिवाज माने जाते हैं। हलांकि वहां की सरकार इस दिशा में सुधार के प्रयास कर रही है। पिछले साल ही सरकार ने बाल विवाह को प्रतिबंधित किया था। यहां शादी की उम्र 15 से बढ़ाकर 18 कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed