हिंदू दंपति ने शुरू की पहली इस्लामी एयरलाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयेशिया के एक जातीय एक हिंदू दंपति ने मलयेशिया की पहली इस्लामी एयरलाइन शुरू की है। इस विमान सेवा की खासियत यह होगी कि इसमें शरिया के तहत शिकायतें दर्ज होंगी और विमान के उड़ान भरने से पहले प्रार्थना करने की भी सुविधा होगी।
विमान में उड़ान के दौरान कुछ बंदिशें भी होंगी, जैसे कि शराब पीना या फिर सुअर का मांस परोसे जाने की सुविधा नहीं होगी। महिला परिचारिकाओं के लिए विशेष ड्रेस कोड भी होगा। यह सुविधा देश की मुस्लिम बहुल (करीब 60 फीसदी आबादी) वाला देश है।
शराब और सुअर मांस परोसे जाने की नहीं होगी सुविधा
रयानी एयरलाइन के संस्थापक रवि अलगेंद्रन और उनकी पत्नी कार्तियानी गोविंदन हैं, जिन्होंने अपने नामों का इस्तेमाल करते हुए इस एयरलाइन का नाम रखा है।
दंपति ने सभी धर्मों के यात्रियों को अपने एयरलाइन की सेवा देने का भरोसा दिया है। विमान सेवा के लिए 350 स्टाफ और 50 केबिन क्रू रखे गए हैं।
यह विमान सेवा हफ्ते में पांच बार कुआलालंपुर से लंकावी तक की 410 किमी के सफर पर जाएगी। रयान एयरलाइन के विमान में 188 यात्री एकसाथ सफर कर सकते हैं।