फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   hillary and trump have change his hate tone

प्रेजिडेंशियल डिबेट: बहस के दौरान बदल गए हिलेरी और ट्रंप के नफरत के सुर

Mon, 10 Oct 2016 01:35 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 10 Oct 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
hillary and trump have change his hate tone
हिलेरी और ट्रंप - फोटो : BBC

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले दूसरी टेलीविजन बहस में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप और डेमोक्रैटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के बीच शुरुआत में काफी नोकझोंक हुई, लेकिन आखिर में पूछे गए एक सवाल में दोनों के सुर बदल गए। बहस की शुरुआत में एक-दूसरे से हाथ तक नहीं मिलाने वाले ट्रंप और हिलेरी ने बहस के आखिर में हाथ भी मिलाए।

विज्ञापन


ट्रंप ने शुरुआत में कहा कि हिलेरी के दिल में उनके लिए हद से ज्यादा नफरत है, जबकि हिलेरी ने ट्रंप को लेकर कहा कि वो राष्‍ट्रपति बनने लायक नहीं हैं। हालांकि जैसे-जैसे डिबेट अपने अंजाम तक पहुंचने लगी दोनों के सुर थोडे बदले।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में हिलेरी ने कहा कि ट्रंप से उनके मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वो उनके परिवार की इज्जत करती हैं। वहीं ट्रंप ने हिलेरी की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक जुझारू महिला हैं, जो आसानी से चुनावी मैदान को नहीं छोडने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर भी बहस सुर्खियों में है।फरहद मंजू ने ट्वीट किया, "हाल में मेरी पत्नी का प्रमोशन हुआ है। हैरानी है कि उसके बॉस ने मेरे अतीत की छानबीन नहीं की।" रॉक्सेन गे ने कहा, "मुझे हैरानी है कि क्या डोनल्ड जानते हैं कि राष्ट्रपति पद के लिए बिल क्लिंटन चुनाव नहीं लड रहे हैं।" क्रिस्टिन पावर्स लिखती हैं, "बिल क्लिंटन पर आरोप बहुत विचलित करने वाले हैं, लेकिन वो तो राष्ट्रपति पद की दौड में नहीं हैं।"

ट्रंप ने कहा कि वो अपने उन शब्दों के लिए माफी मांगते हैं

hillary and trump have change his hate tone
हिलेरी और ट्रंप - फोटो : BBC

साल 2005 के इस वीडियो में ट्रंप महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बातें करते सुनाई पड़ रहे हैं। बहस की शुरुआत में हिलेरी क्लिंटन ने डोनल्ड ट्रंप पर महिलाओं के बारे में टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डोनल्ड ट्रंप ने महिलाओं के बारे में जो टिप्पणी की है उसके बाद वो राष्ट्रपति बनने लायक नहीं हैं।

ट्रंप ने कहा कि वो अपने उन शब्दों के लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि, ''मुझे अपने बयान को लेकर कोई गर्व नहीं है और इसको लेकर शर्मींदगी महसूस कर रहा हूं। लेकिन वह एक बंद कमरे में हुई बातचीत थी।'' उन्होंने कहा कि उनके मन में महिलाओं को लेकर बहुत सम्मान हैं।

ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के पति और अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को और भी बुरा व्यक्ति बताया। ओलिविया नुज्जी ने ट्वीट किया, "रिपब्लिकन प्रत्याशी ने कहा कि अगर वो कानून के प्रभारी हुए तो डेमोक्रैट उम्मीदवार जेल में होंगे। ये अभूतपूर्व है।" लॉरा इंग्राहम ने ट्वीट किया, "'ट्रंप बहस में बेहतरीन रहे हैं। सच बोलने वाले। क्लिंटन दंपती को इससे पहले कभी अपना बचाव इस तरह नहीं करना पडा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed