{"_id":"580c94624f1c1bc24dbc17f2","slug":"heti-170-inmates-escaped-from-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेतीः जेल से 170 कैदी भागे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
हेतीः जेल से 170 कैदी भागे
बीबीसी
Updated Sun, 23 Oct 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
हेती की राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस के आर्काहाई जेल से 170 से अधिक कैदी फरार हो गए हैं। गोलीबारी में एक गार्ड और एक कैदी की मौत हो गई है। कैदियों ने जेल से पांच राइफलें भी चुरा ली हैं। अधिकारियों ने देश में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांतिसैनिकों की मदद से कैदियों के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सरकार ने ट्वीट करते हुए इस घटना की निंदा की है इसे कैदियों की बगावत बताया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स को न्यायमंत्री केमिली एडुअर्ड जूनियर ने बताया, "कैदियों ओर गार्ड के बीच गोलीबरी में एक गार्ड की मौत हो गई है।" हालांकि भागे हुए कैदियों में से 11 को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
आर्काहाई जेल के कैदियों की ड्रेस नहीं होती। इससे उन्हें भीड़ में घुलने-मिलने का फायदा हो जाता है। हेती की जेल भयानक रूप से भरे हुए हैं। कैदियों को मुकदमा पूरा होने तक कई साल हिरासत में बितानी पड़ती है।
विज्ञापन