{"_id":"66c7b909c14f80bff47d291e3889f40c","slug":"helicopter-accident-10-people-dead-hindi-news-dk","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, 10 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, 10 की मौत
Updated Tue, 10 Mar 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जेंटीना में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में फ्रांस के तीन प्रसिद्ध खिलाड़ी भी शामिल हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसवां ओलांद के कार्यालय के मुताबिक इस दुर्घटना में लंबी दूरी के नाविक फ्लोरां सार्टो, ओलंपिक तैराक कमी मुफ़ॉ और ओलंपिक बॉक्सर एलैक्सीस वेस्टिन का निधन हो गया है।
विज्ञापन
अर्जेंटीना के उत्तर-पश्चिम में ला रियोख़ा प्रांत में दो हेलीकाप्टरों की टक्कर होने से ये दुर्घटना हुई जिसमें आठ फ्रांसीसी नागरिकों और अर्जेंटीना के दो पायलटों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार यह दुर्घटना से 1170 किलोमीटर दूर विला कास्टैली में हुई।
विज्ञापन
ये दोनों हेलिकॉप्टर टीवी रियालिटी शो ड्रॉप्पड की शूटिंग कर रहे थे। टीएफ1 चैनल का यह रियलिटी शो नामचीन हस्तियों को ले कर था। शो में इन हस्तियों को मुश्किल जगहों पर ले कर जाते हैं और वहां भोजन और आश्रय खोजने की उनकी ज़द्दोजहद को शूट करता है।
विज्ञापन
2012 में लंदन ओलंपिक खेलों में कमील मुफ़ॉ ने 3 गोल्ड मेडल जीते थे। 2008 के बीजिंग खेलों में एलैक्सीस वेस्टिन ने तांबे का पदक जीता था।