{"_id":"7709c4f11aedb6577ef77fc108e0aede","slug":"helicoptar-crash-on-pub-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब पर गिरा हेलिकॉप्टर, तीन की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
पब पर गिरा हेलिकॉप्टर, तीन की मौत
Updated Sat, 30 Nov 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक पब पर पुलिस का हेलिकॉप्टर गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
जाँचकर्ताओं के एक क़रीबी सूत्र ने बताया कि मरने वाले की तादाद बढ़ने की आशंका है।
दुर्घटना स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात दस बजकर 25 मिनट पर हुई। अभी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।
हेलिकॉप्टर में कुल तीन लोग सवार थे जिनमें एक पॉयलट और दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं। 32 लोगों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मलबे में दबे लोग
अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमारत में फंसे कुछ लोगों से संपर्क हुआ है लेकिन ख़तरे को भांपते हुए बेहद सावधानी से बचाव कार्य किया जा रहा है।
रिपोर्टों के मुताबिक़ क्रैश के वक़्त पब में लगभग 120 लोग थे। कई लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे जबकि अन्य को बचाव दल ने बाहर निकाला।
इमारत का बायां हिस्सा गिरने के कारण कई लोग फंसे रह गए। आपात सेवा दल ने दुर्घटनास्थल के बाहर बैरियर लगा दिए हैं और विशेष बचाव दल खोजी कुत्तों के साथ बचाव कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन