फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   health of 1.4 billion people in the world at risk

खतरे में विश्व के 1.4 अरब युवाओं का स्वास्थ्य

Thu, 06 Sep 2018 04:15 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 04:15 AM IST
विज्ञापन
health of 1.4 billion people in the world at risk
खतरे में अरब युवाओं का स्वास्थ्य

पर्याप्त रूप से शारीरिक गतिविधियां में भाग नहीं लेने के कारण दुनियाभर के 1.4 अरब युवाओं के स्वास्थ्य पर गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को प्रकाशित हुए अपने नए अध्ययन में इसकी चेतावनी दी है।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर 2001 से शारीरिक गतिविधियों के स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ है और दुनिया भर में तीन में से एक महिला और चार में से एक पुरुष स्वस्थ रहने के लिए सक्रियता नहीं दिखाते हैं।

विज्ञापन


लैंसेट ग्लोबल हेल्थ पत्रिका में इस पर ध्यान दिलाया गया है कि शारीरिक रूप से सक्रिय होने से प्रकाशित अध्ययन में शारीरिक रूप से सक्रिय होने से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह के खतरे कम होने सहित मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इसमें सक्रिय रहने से स्तन और पेट के कैंसर के खतरे कम होने के बारे में बताया गया है। इसके अलावा शारीरिक सक्रियता मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालती है जिससे डिमेंशिया को रोका जा सकता है और लोगों को वजन ठीक रखने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed