फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   hanse killer will be definately punished.

हेन्स के कातिल नहीं बचेंगे: ब्रिटेन

Mon, 15 Sep 2014 11:44 AM IST
Updated Mon, 15 Sep 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
hanse killer will be definately punished.
ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि जिन लोगों ने ब्रितानी सहायता कर्मी डेविड हेन्स का सिर कलम किया है, उन्हें ढूंढ कर इंसाफ के कटघरे में लाया जाएगा, भले ही इसमें कितना भी लंबा समय लगे।
विज्ञापन


रविवार को ब्रितानी सरकार की एक आपात बैठक के बाद कैमरन ने कहा कि आईएस के हाथों डेविड हेन्स का सिर कलम किए जाने के बाद इस चरमपंथी गुट से निपटने का ब्रिटेन का संकल्प और मजबूत हुआ है।
विज्ञापन


इस्लामी स्टेट की तरफ़ से जारी वीडियो में ब्रितानी नागरिक डेविड हेंस का सिर कलम होते हुए दिखाया गया है। कैमरन ने इस घटना को दुष्टतापूर्ण गतिविधि बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट पर जारी इस वीडियो में एक नकाबपोश व्यक्ति ब्रितानी अंदाज में अंग्रेजी बोल रहा है और आईएस के खिलाफ लड़ रहे कुर्द लड़ाकों की मदद करने के लिए ब्रिटेन के फैसले की निंदा कर रहा है।

इस वीडियो में डेविड हेंस जैसा दिखने वाला व्यक्ति अपने घुटनों पर बैठा है। हेंस का डेढ़ साल पहले सीरिया में अपहरण कर लिया गया था।

इस वीडियो में आईएस की कैद में मौजूद एक अन्य व्यक्ति का भी इसी तरह सिर कलम करने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed