फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   hamas denies to arrest israel men

हमास का सैनिक को बंधक बनाने से इनकार

Sat, 02 Aug 2014 03:22 PM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
hamas denies to arrest israel men

इसराइल ने हमास पर आरोप लगाया है कि उसने 23 साल के सैनिक हडर गोल्डिन को गाजा में बंधक बनाकर रखा है। जबकि हमास ने कहा है कि उसे लापता हुए इसराइल सैनिक के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


हमास की सैन्य इकाई क़स्साम ब्रिगेड्स ने कहा कि उसका अपने कुछ लड़ाकों से संपर्क टूट गया है और संभव है कि उनके साथ गोल्डिन भी मारे जा चुके हैं।

हडर गोल्डिन को कथित रूप से बंधक बनाए जाने और उसके बाद हुई हिंसा के बाद इसराइल और हमास के बीच 72 घंटे का संघर्ष विराम शुरू होने के कुछ ही घंटे में समाप्त हो गया।
विज्ञापन

पहले भी बंदी बनाए गए हैं सैनिक

hamas denies to arrest israel men

शनिवार तड़के इसराइल ने ग़ज़ा में बमबारी की। ग़ज़ा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक़ संघर्ष विराम टूटने के बाद से क़रीब 100 फ़लस्तीनी मारे गए।

संघर्ष विराम टूटने के तुरंत बाद इसराइली सेना ने आरोप लगाया कि उसकी एक टुकड़ी पर घात लगाकर हमला किया गया और एक सैनिक को बंधक बनाया गया है।

इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि वे दोनों पक्षों के बीच संघर्ष विराम के लिए एक बार फिर प्रयास करेंगे।

गाज़ा, हवाई हमले में ध्वस्त हुए घर साल 2006 में भी फ़लस्तीनी चरमपंथियों ने इसराइल के एक सैनिक को बंधक बनाया था और उसे पांच वर्ष तक अपने क़ब्ज़े में रखा था। हमास ने उसे नवम्बर 2011 में 1,000 फ़लस्तीनी क़ैदियों के बदले रिहा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed